Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडखाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोकना जरुरी- मुख्यमंत्री!

खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोकना जरुरी- मुख्यमंत्री!

देहरादून 31 जुलाई, 2019(हि. डिस्कवर)
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की चेयरमेन श्रीमती रीता तेवतिया ने भेंट की। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं इसके लिए उपभोक्ताओं में कैसे जागरूकता लाई जा सकती है, पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोकने के लिए प्रभावी प्रयासों की जरूरत है। इसके लिए जन जागरूकता के साथ ही कार्यशालाएं आयोजित की जानी जरूरी है। इस सबंध में फूड सेफ्टि मैजिक बॉक्स काफी कारगर साबित हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला एवं बाल विकास  विभाग ऊर्जा योजना के तहत पौष्टाहार वितरित किया जा रहा है। इसमें अनेक पौष्टिक तत्व उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को दूध भी उपलब्ध कराया जा रहा है। ऊर्जा पौष्टिक आहार योजना राज्य में व्यापक स्तर पर चलाई जा रही है। केन्द्र से भी ऊर्जा पौष्टिक आहार योजना की सराहना की गई।

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की चेयरमेन श्रीमती रीता तेवतिया ने कहा कि उत्तराखण्ड पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। प्रदेश के विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर जो प्रसाद  श्रद्धालुओं को वितरण हेतु तैयार किया जाता है। उसमें खाद्य पदार्थों का सही इस्तेमाल हो इसके लिए भी जागरूकता जरूरी है। फूड सेफ्टि मैजिक बॉक्स से विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच की जा सकती है। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा आम आदमी के स्वस्थ जीवन से जुड़ा विषय है। इस दिशा में एहतियात बरतना जरूरी है। उन्होंने बच्चों  के बेहतर स्वास्थ्य के हित में पौष्टिक आहार को जरूरी बताया। इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य श्री नितेश झा भी उपस्थित थे। 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES