Friday, February 20, 2026
HomeUncategorizedसंघर्ष एवं बलिदान के प्रतिमूर्ति श्रीदेव सुमन देश के महान सपूत -मुख्यमंत्री!

संघर्ष एवं बलिदान के प्रतिमूर्ति श्रीदेव सुमन देश के महान सपूत -मुख्यमंत्री!

देहरादून 24 जुलाई, 2019(हि. डिस्कवर)
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने टिहरी जन क्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन का उनकी पुण्य तिथि पर भाव पूर्ण स्मरण किया है।

अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि संघर्ष एवं बलिदान के प्रतिमूर्ति श्रीदेव सुमन देश के महान सपूत थे। ‘‘स्व.श्रीदेव सुमन ने जिस प्रकार जनक्रांति का नेतृत्व किया वह हम सब के लिए प्रेरणास्पद है। स्व.श्रीदेव सुमन ने महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा का संदेश लेकर जन जागृति की एक नई अलख जगाई थी। मुख्यमंत्री ने स्व. श्रीदेव सुमन को महान स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए कहा कि वे हमारे दिलों में सदैव एक महानायक के रूप में विराजमान रहेंगे’’।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES