Friday, February 20, 2026
HomeUncategorizedएकीकरण कृषक और कर्मचारियों के हित में हो!- उद्यान मंत्री

एकीकरण कृषक और कर्मचारियों के हित में हो!- उद्यान मंत्री

देहरादून  24  जुलाई,  2019(हि. डिस्कवर)

प्रदेश के कृषि, कृषि विपणन, कृषि प्रसंस्करण, कृषि शिक्षा, उद्यान एवं फलोद्योग एवं रेशम विकास मंत्री सुबोध उनियाल ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग के एकीकरण सम्बन्ध में बैठक की।

कृषि मंत्री ने कृषि एवं उद्यान विभाग के एकीकरण विषय पर बैठक लेते हुए उक्त विषय पर शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कृषि एवं उद्यान विभाग के एकीकरण का प्रस्ताव कृषक और कर्मचारियों के हित में होना चाहिए। कर्मचारियों के प्रोन्नति एवं सेवा शर्तों पर किसी प्रकार के प्रतिकूल प्रभाव से इंकार करते हुए मंत्री ने कहा कि सभी कर्मचारियों के हितों को संरक्षित रखा जाएगा।

दोनों विभागों के एकीकरण के लिए अपर सचिव कृषि की अध्यक्षता में बनायी गयी समिति को निर्देश दिया गया कि उक्त विषय पर विभाग के पुनर्गठन, पुनः संरचना रिपोर्ट को अन्तिम रूप देकर इसे कैबिनेट में रखा जाए। विभागीय ढाँचे में आवश्यक सुधार भी करने के लिए भी निर्देश दिये गये। बैठक में अपर सचिव कृषि रामविलास यादव, निदेशक उद्यान आर.सी.श्रीवास्तव इत्यादि अधिकारी मौजूद थे। 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES