Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तराखंडखेल महाकुम्भ के 11 लाख के बिल पेमेंट पर पांच लाख मांगे...

खेल महाकुम्भ के 11 लाख के बिल पेमेंट पर पांच लाख मांगे कमीशन! शिकायत करने पर हेमंत की हुई जमकर पिटाई!

पौड़ी 5 जुलाई 2019 (हि. डिस्कवर)

विकास भवन पौड़ी में कैंटीन संचालक हेमंत अपनी चोटें दिखाते हुए (फोटो- प्रमोद खंडूरी)

एक ओर पौड़ी के दिन बहुरेंगे ऐसा यहाँ का जनमानस तब से सोचने लगा जब से यहाँ पौड़ी गढ़वाल मंडल के 50 बर्ष पूरे होने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की न सिर्फ घोषणाएं की बल्कि कई शिलान्यास व लोकार्पण भी किये वहीँ 50 बर्षों के पौड़ी के यात्राकाल को यादगार बनाने के लिए यहाँ प्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट की गयी जो एक तरफ बेहद सुर्ख़ियों में रही वहीँ दूसरी ओर अपने पेमेंट के लिए विभागों की ख़ाक छान रहे हेमंत के लिए यह दुस्वप्न सा साबित हुआ क्योंकि अपने खाने के बिल की अदायगी न होने पर उनके द्वारा मुख्यमंत्री को शिकायत करना उन्हें महंगा पड़ा क्योंकि इसके बदले उन्हें विगत 30 जून रात्रि तीन लोगों ने घेरकर कंडोलिया में जमकर पीटा व साथ ही धमकी दी कि अगर तूने कम्प्लेन वापस नहीं ली तो तुझे जान से मार डालेंगे!

हाल ही के दिनों में पौड़ी में आयोजित हुए खेल महाकुम्भ के भोजन का ठेका लेने वाले विकास भवन पौड़ी के कैंटीन संचालक हेमंत ने जब अपनी बिल धनराशी रूपये 11 लाख 75 हजार का बिल विभाग को दिया तब पेमेंट करने में विभाग की आना-कानी वे समझ नहीं पाए! उनको लग रहा था कि हजार दो हजार चाय पानी करवाने के बाद शायद सम्बन्धित विभाग के बाबू उसका बिल पेमेंट बड़े साहब से करवा ही देंगे लेकिन जब काफी एड़ियां घिसने के बाद भी पेमेंट नहीं हुआ तो उन्होंने इसका कारण पता किया!

हेमंत बताते हैं कि उन्हें उपरोक्त बिल भुगतान पाने की एवज में पांच लाख की राशि कमीशन देने की बात कही गयी! यह सुनकर वे सकते में आ गए क्योंकि उन्हें कई लालाओं का पेमेंट करना था जिनसे उन्होंने उधार में राशन उठाया था! थक हारकर उन्होंने यह बात मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई और सम्बन्धित बिल भुगतान की उन तक गुहार पहुंचाई! लेकिन यह बात जैसे ही इस विभाग के आकाओं तक पहुंची विगत 30 जून को हेमंत के साथ रात्री काल में कंडोलिया में तीन लोगों द्वारा मारपीट की गयी जिसमें उनके हाथ पैरों में गंभीर चोटें आई हैं! उन्होंने अपना मेडिकल करवाने के बाद एफआईआर दर्ज करवाकर एसएसपी पौड़ी से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की गुहार लगाईं है! साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है!

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES