Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तराखंडदो दर्जन से ज्यादा आईएएस के तबादले। कई जिलाधिकारी बदले गए।

दो दर्जन से ज्यादा आईएएस के तबादले। कई जिलाधिकारी बदले गए।

देहरादून 27 जून 2019 (हि. डिस्कवर):

उत्तराखंड शासन में दो दर्जन से ज्यादा आईएएस अधिकारियों के तबादले कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए। हरिद्वार डीएम दीपक रावत को महाकुंभ मेलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा दूसरे जिलों के जिलाधिकारी भी हटाए गए हैं। साथ ही कई सचिवों के भी पर कतर दिए गए, जबकि कुछ को भारी-भरकम डिपार्टमेंट दिए गए।

एसीएस राधा रतूड़ी को अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन के अतिरिक्त जिम्मेदारी। मनीषा पवार से जलागम हटाया गया। भूपेंद्र कौर औलक को सचिव खेल युवा कल्याण के पद से हटाया सचिव जलागम की दी जिम्मेदारी। मीनाक्षीसुंदरम को सचिव कृषि एवं पंचायती राज की अतिरिक्त जिम्मेदारी। 

सौजन्य को सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास की अतिरिक्त जिम्मेदारी। हरबंस सिंह चुग सचिव गन्ना एवं चीनी बनाए गए। ब्रिजेश संत को सचिव खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया। वी. षणमुगम कोडीएम टिहरी की मिली जिम्मेदारी। दीपेंद्र चौधरी डीएम हरिद्वार बनाए गए। 

चंद्रेश यादव अपर सचिव हिंदी अकादमी निदेशक भाषा संस्थान के अध्यक्ष बनाए गए। रणवीर सिंह चौहान बने आबकारी आयुक्त,  अपर सचिव परिवहन एवं प्रबंध निदेशक रोडवेजकी ज़िम्मेदारी। दीपक रावत डीएम हरिद्वार के पद से हटाया मेला अधिकारी हरिद्वार की जिम्मेदारी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES