Saturday, June 21, 2025
HomeUncategorizedदूरदर्शन व आकाशवाणी ने दी पैन्यूली को श्रद्धांजलि।

दूरदर्शन व आकाशवाणी ने दी पैन्यूली को श्रद्धांजलि।

देहरादून 14 अप्रैल 2019 (हि.डिस्कवर)

दूरदर्शन और आकाशवाणी परिवार देहरादून द्वारा पूर्व सांसद और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिपूर्णानंद पैन्यूली के निधन पर दुःख व्यक्त और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने स्व. पैन्यूली के संघर्ष को याद करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भागीदारी को याद किया और समाज के लिए उनके कार्यों का उल्लेख किया। दूरदर्शन देहरादून द्वारा कुछ समय पूर्व उनके साथ किए गए एक मुलाक़ात कार्यक्रम का प्रसारण कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

स्व. पैन्यूली को पुष्पांजलि देते देहरादून दूरदर्शन के केंद्राध्यक्ष डॉ सुभाष थलेड़ी।

इस अवसर दूरदर्शन देहरादून के केंद्राध्यक्ष डॉ सुभाष कुमार थलेड़ी ने कहा कि पैन्यूली महान स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी ही नहीं रहे बल्कि वे टिहरी गढ़वाल से सांसद भी रहे व ताउम्र आम जन के हक अधिकारों के लिए हर हमेशा संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा यह प्रदेश के लिए सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों की वह अभूतपूर्व क्षति है जिसके लिए वे हमेशा प्रयत्नशील रहे।

स्व. पैन्यूली 97 साल के थे और कल शनिवार तेरह अप्रैल को उनका निधन देहरादून में ही गया था। टिहरी रियासत को भारत में विलय के लिए उनकी भूमिका अग्रणी थी। वे १९७१ में टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट से सांसद चुने गए थे। वे अंतिम दिनों तक विविध सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे। मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर के लेखवार गांव निवासी वर्तमान में वसंत विहार, देहरादून में निवास कर रहे थे। वे दूरदर्शन और आकाशवाणी के कार्यक्रमों से भी अभिन्न रूप से जुड़े रहे। उनके निधन का दुःख सभी को है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES