Thursday, August 21, 2025
HomeUncategorizedसतपाल महाराज ने दी होली की शुभकामनाएं। कहा होली पर आपसी प्रेम...

सतपाल महाराज ने दी होली की शुभकामनाएं। कहा होली पर आपसी प्रेम और सदभाव बांटे।

मुरादनगर/देहरादून 21 मार्च 2019 (हि. डिस्कवर)

अपने मुरादनगर उत्तर प्रदेश आश्रम में होली पर अपने भक्तों के साथ होली में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश के पर्यटन एवं धर्म सँस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पूरे प्रदेश वासियों को होली की मुबारकबाद देते हुए कहा कि होली के रंग हमेशा आपसी प्रेम व सद्भाव के रहे हैं इसलिए हमें होली पर सभी वैमनस्य भुलाकर आपसी प्यार व सद्भाव के साथ देश व प्रदेश की उन्नति की कामना करनी चाहिए।

उन्होंने कहा है कि होलिका दहन के साथ हम आपसी वैमनस्यता को अग्नि में अर्पित कर सौहार्द व प्रेम के साथ इस पर्व को मनाना चाहिए ताकि बुराई हमसे कोसों दूर रहे। ज्ञात हो कि विगत दिनों राजनैतिक घटनाक्रम में उनके कांग्रेस में जाने की झूठी खबर प्रसारित की जा रही थी जिस पर उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा था कि मैं भाजपा का हूं और भाजपा का ही रहूँगा और पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में पूरे देश में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करूंगा। उन्होंने कहा कि ना मैं टिकट मांग रहा हूं ना ही लोकसभा चुनाव लड़ने की मैंने किसी के सामने इच्छा जताई है यहां तक कि मेरे परिवार से भी कोई लोकसभा टिकट का दावेदार नहीं है। होली की मुबारकबाद देते समय उनके साथ उनकी धर्मपत्नी व पूर्व काबीना मंत्री श्रीमती अमृता रावत मौजूद थी।

मुरादनगर आश्रम में महाराज के भक्तोँ की होली।

उन्होंने मुरादनगर आश्रम से होली पर अपना संदेश कुछ इस तरह दिया:-

https://youtu.be/mFU-7jfZE_E

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES