Saturday, October 19, 2024
Homeदेश-प्रदेशमुख्यमंत्री ने गोवा के मुख्यमंत्री के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया!

मुख्यमंत्री ने गोवा के मुख्यमंत्री के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया!

देहरादून 17 मार्च, 2019 (सू.ब्यूरो)

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गोवा के मुख्यमंत्री व पूर्व केन्द्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि ’’पर्रिकर जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुखी हूं। उन्होंने कहा कि हमने एक कुशल प्रशासक व लोकप्रिय नेता भी खो दिया है। इस दुःख की घड़ी में पर्रिकर जी के परिवारजनों के प्रति मेरी संवेदना है।’’ मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने अपने शोक संदेश में श्री पर्रिकर जी को कुशल राजनीतिज्ञ, योग्य शासक व ईमानदारी छवि वाला जननेता बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन बार गोवा के मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के साथ ही देश के रक्षा मंत्री के रूप में उनके द्वारा किये गये प्रयास सदैव याद किये जायेंगे। मनोहर पर्रिकर को आम जनता से जुड़ा हुआ जननेता बताते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने उनके निधन को देश के अपूरणीय क्षति बताया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पर्रीकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 63 वर्षीय मनोहर पर्रीकर ने अपने डोना पौला स्थित निजी निवास में अंतिम सांस ली। ज्ञात हो कि विगत विगत बर्ष फरवरी माह में बीमारी का पता चलने के बाद उन्होंने गोवा, मुंबई, दिल्ली और न्यूयॉर्क के अस्पतालों में इलाज कराया था मनोहर परिर्कर पैंक्रियाटिक कैंसर से पिछले एक साल से जूझ रहे 63 वर्षीय पर्रीकर ने रविवार शाम को अंतिम सांस ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पर्रीकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। केंद्र सरकार ने 18 मार्च को एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा !

मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर के निधन परप्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह, पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्‍वराज, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, थावर चंद गहलोत, मुख्‍तार अब्‍बास अंसारी, मनोज सिन्‍हा, दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज चौहान, सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव, शरद यादव, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर सहित देश की कई महान हस्तियों ने ट्वीट कर अपनी श्रध्दाजंलि ब्यक्त की है।

मनोहर पर्रीकर का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक पणजी में भाजपा हेडक्वार्टर में रखा जाएगा। उसके बाद 10:30 बजे कला अकादमी ले जाया जाएगा। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आम जनता मनोहर पर्रीकर को श्रद्धांजलि दे सकेंगे।  शाम 5 बजे मनोहर पर्रीकर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES