Friday, October 30, 2026
HomeUncategorizedलोकगायक नेगीदा ने किया प्राणौं की साधना का लोकार्पण!

लोकगायक नेगीदा ने किया प्राणौं की साधना का लोकार्पण!

– पूर्व आईएएस एसएस पांगती ने लिखी है पुस्तक!
– वामाचार तंत्र और पौन तांत्रिक प्रथा पर आधारित है पुस्तक!

लोकगायक नेगीदा ने किया प्राणौं की साधना का लोकार्पण!


देहरादून। लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने पूर्व आईएएस एसएस पांगती द्वारा लिखी गई पुस्तक प्राणौ की साधना का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तंत्र-मंत्र एक जटिल विषय हैं और ऐसे विषय पर बहुत कम ही लोग लिखते हैं। उन्होंने लेखक के प्रयास की सराहना की और कहा कि इस विषय पर लिखने वालों के लिए यह पुस्तक एक दस्तावेज साबित होगी।


एक निजी होटल में आयोजित लोकार्पण समारोह में पुस्तक के संबंध में लेखक पांगती ने बताया कि मिश्र घाटी के आदियुगीन मानव समाज में दुरात्माओं से रक्षा केलिए एक आध्यात्मिक साधना पद्वति विकसित हुई जो प्राणौ की साधना नाम से जानी गई। पांगती ने पुस्तक के बारे में विस्तार से बताया। उत्तरजन के संपादक पीसी थपलियाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। 
इस मौके पर उत्तरजन टुडे का तीसरा वार्षिकोत्सव भी मनाया गया। लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और कमिश्नर पांगती ,उद्यमी मोहन काला, पूर्व आईजी एसएस कोठियाल, उद्यमी सुनील उनियाल, उद्यमी दिनेश चमोली, डा. जयंत नवानी, कमला पंत, इरा कुकरेती, रघुवीर बिष्ट, फिल्म निर्माता निर्माता अविनाश ध्यानी, समाजसेवी कविंद्र इस्टवाल, पीज्जा इटालिया की संचालिका शिल्पा भट्ट बहुगुणा को सम्मानित किया गया।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES