Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री आवास में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री आवास में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

देहरादून 19 फरवरी, 2019 (हि.डिस्कवर)

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए जवानों के सम्मान में 02 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश  की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। राज्य सरकार शहीदों के परिवारों की हर सम्भव मदद करेगी। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार श्री के.एस.पंवार, मीडिया काॅर्डिनेटर दर्शन सिंह रावत, विशेष कार्याधिकारी अभय रावत, रावत, जन सम्पर्क अधिकारी शैलेन्द्र त्यागी, आनन्द रावत, मुख्य निजी सचिव सुरेश जोशी व निजी सचिव हेम चन्द्र भट्ट ने भी शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES