Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री ने खटीमा में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद बीरेन्द्र सिंह राणा...

मुख्यमंत्री ने खटीमा में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद बीरेन्द्र सिंह राणा को दी श्रद्धांजलि!

देहरादून 16 फरवरी, 2019 (हि. डिस्कवर)


 मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद बीरेन्द्र सिंह राणा के मोहम्मदपुर भूड़िया खटीमा स्थित आवास पर जाकर शहीद बीरेन्द्र सिंह राणा को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके परिजनों को सांत्वना प्रदान की।  मुख्यमंत्री ने कहा कि हमे अपने वीर जवानों पर गर्व है। पुलवामा आतंकी हमले में हमारे दो वीर जवानों ने अपनी शहादत दी है। दुःख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश इन शहीदों के परिजनों के साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के परिजनों को 25-25 लाख की आर्थिक मदद के साथ ही उनके आश्रितों को उनकी योग्यता के आधार पर सेवायोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा है कि हमारे इन जवानों का बलिदान बेकार नही जाने दिया जायेगा। मुख्यमंत्री के साथ सांसद श्री भगत सिंह कोश्यारी, क्षेत्रीय विधायक पुष्कर सिंह धामी, विधायक प्रेम सिंह राणा ने भी शहीद बीरेन्द्र सिंह राणा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिजनों को सांत्वना प्रदान की। 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES