Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedमतदाता जागरूकता का पहला कार्यक्रम रायपुर चौक पर हुआ सम्पन्न।

मतदाता जागरूकता का पहला कार्यक्रम रायपुर चौक पर हुआ सम्पन्न।

देहरादून 04 फरवरी, 2019 (हि. डिस्कवर)

देहारादून के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा रायपुर चौक पर मतदाता जागरूकता अभियान का पहला कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। जिसके अन्तर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को अनिवार्य मतदान किए जाने हेतु विभिन्न माध्यमों से प्रेरित किया गया। ओ०एस०डी स्वीप श्रीमती वन्दना थलेडी द्वारा स्लोगन प्रतियोगिता एवं स्वीप टीम से श्री हिमांशु नेगी द्वारा मॉक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे प्रतिभागियों को आकर्षित पुरस्कार भी वितरित किए गए। वहाँ मौजूद सभी लोगों को स्टेट स्वीप कॉर्डिनेटर सुश्री राखी द्वारा मतदाता शपथ भी दिलाई गयी जिसमे प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। स्लोगन प्रतियोगिता मे पहला स्थान भावना ने, दूसरा स्थान खुशी ने और तीसरा स्थान सोनिया ने प्राप्त किया। तीनों विजेताओं को आकर्षक पुरूस्कारों से सम्मानित किया गया जो कि राजकीय बालिका इन्टर कॉलेज, रायपुर की छात्राए हैं। कार्यक्रम मे  EVM और  VVPAT  की जानकारी भी दी गयी। तत्पश्चात नाथनपुर पुलिया न० ६ पर भी नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित किया गया एवं साथ ही शपथ भी दिलाई गयी । स्वीप टीम मुख्यलाय द्वारा इस प्रकार के श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम सम्पूर्ण सप्ताह देहारादून के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे जिसमे स्थानीय स्टेट आईकोन्स द्वारा भी प्रतिभाग किया जाना है

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES