Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorized14वां राष्ट्रीय उत्तरायणी प्रतिभा सम्मान समारोह में होंगे कई दिग्गज सम्मानित!

14वां राष्ट्रीय उत्तरायणी प्रतिभा सम्मान समारोह में होंगे कई दिग्गज सम्मानित!

नयी दिल्ली 25 जनवरी 2019 (हि. डिस्कवर)

पर्वतीय लोक विकास समिति, उत्तराखंड पत्रकार फोरम व हिम उत्तरायणी पत्रिका द्वारा आगामी 27 जनवरी को दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में उत्तरायणी अभियान को बढ़ावा देने हेतु अपने अपने क्षेत्र से प्रसार-प्रचार करने वाले बुद्धिजीवी, लेखक, पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शीर्ष विभूतियों को हिमालय गौरव सम्मान, दिल्ली गौरव व पर्वत गौरव सम्मान से सम्मानित करेगी!

सुनील नेगी (अध्यक्ष उत्तराखंड जर्नलिस्ट फोरम)

इस बारे में जानकारी देते हुए समिति के सर्वोच्च समन्वयक वरिष्ठ पत्रकार सुनील नेगी ने जानकारी देते हुए बताया है कि समिति के पदाधिकारी जिनमें वे स्वयं व उनके अलावा सेव हिमालय के संयोजक बिनोद नौटियाल, पर्वतीय लोक विकास समिति के संयोजक अधिवक्ता संजय कुमार शर्मा, पांचजन्य एवं आर्गेनाइजर के असोशियट आर्ट डायरेक्टर शशिमोहन रंवाल्टा एवं उत्तरायणी अभियान के संयोजक सूर्यप्रकाश सेमवाल प्रमुख हैं की टीम द्वारा यह निर्णय लिया गया कि दिल्ली में
उत्तरायणी अभियान को बढ़ावा देने हेतु अपने अपने क्षेत्र से प्रसार-प्रचार करने वाले बुद्धिजीवी, लेखक, पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शीर्ष विभूतियों को हिमालय गौरव सम्मान, दिल्ली गौरव व पर्वत गौरव सम्मान से सम्मानित करेगी!

उन्होंने दिल्ली स्थित उत्तराखंड के प्रबुद्ध प्रवासी समाज से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि वे इस सम्मान समारोह में शिरकत कर उनकी हौसला अफजाई जरुर करेंगे! उन्होंने कहा उत्तरायणी एक राष्ट्रीय अभियान है जो प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण चेतना से जुड़ा हुआ है और उन सभी का मकसद भी यही है कि दिनों-दिन बढ़ते प्राकृतिक असंतुलन व प्रदूषण के लिए हम एकजुट होकर उत्तरायणी पर्व के माध्यम से पूरे देश को संदेश दे सकें कि अगर प्रकृति व पर्यावरण जीवित रहेगा तभी मानव जीवन भी सुरक्षित है!

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES