Sunday, November 23, 2025
HomeUncategorizedसंस्कृति साहित्य एवं  कला परिषद के उपाध्यक्ष घनानन्द ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार...

संस्कृति साहित्य एवं  कला परिषद के उपाध्यक्ष घनानन्द ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट। 

देहरादून 08 जनवरी, 2019 (हि. डिस्कवर)
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिह रावत से मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड संस्कृति साहित्य एवं  कला परिषद के उपाध्यक्ष घनानन्द ने शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश की लोक संस्कृति एवं लोक कला के संरक्षण की दिशा में प्रभावी प्रयास किये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवा पीढी को अपनी संस्कृति से जोडने के भी प्रयास किये जाने चाहिए। हमारी समृद्ध संास्कृतिक विरासत एवं लोक परम्पराएं हमारी पहचान है। संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद को इस दिशा में कारगर प्रयास करने होंगे।
उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद घनानन्द ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परम्पराओं को बढावा देने का उनका प्रयास रहेगा।  परिषद अपने उददेश्यों में सफल हो इसके लिये भी वे प्रयासरत रहेंगे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES