Tuesday, March 10, 2026
HomeUncategorizedअगस्ता के खुलासे से साफ हो गया कि कांग्रेस राफेल का शोर...

अगस्ता के खुलासे से साफ हो गया कि कांग्रेस राफेल का शोर क्यों मचा रही थी-मुख्यमंत्री।

देहरादून 31 दिसम्बर, 2018 (हि. डिस्कवर)।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हाल में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड में जो खुलासे हुए है उससे यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस राफेल पर इतना शोर क्यो मचा रही थी। इसके कारण क्या है? अगस्ता वीआईपी हैलीकप्टर घोटाले में इटली की कोर्ट ने स्पष्ट रूप से यह खुलासा किया है कि अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में तत्कालीन सरकार के नेता तथा कुछ अन्य लोग सम्मिलित थे। मिस्टर क्रिश्रयन मिशेल जिन्हें अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के तहत गिरफ्तार कर भारत लाया गया उन्होंने भी तमाम तरह के तथ्य कोर्ट के सामने पेश किये है। उन तथ्यों में जो कोड वर्ड इस्तमाल किये गये हैै उनसे यह साक्षात स्पष्ट हो रहा है कि यह कोड वर्ड तत्कालिन कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के लिये इस्तमाल किये गये है। इसके अलावा मिशेल ने पूछताछ में ‘‘सन आॅफ इटेलियन लेडी‘‘, ‘‘आर‘‘, ‘‘बिग मैन‘‘ और ‘‘पार्टी लीडर‘‘ जैसे कोर्ड वर्ड का जिक्र किया है। यह सारे कोड वर्ड एक ही परिवार के तरफ इशारा करते हैं। आज इनकी चोरी पकड़ी जा रही है, ये इशारा करते है कि इन्होंने देश को कैसे लूटा। कांग्रेस की बौखलाहट से अब मालूम पड़ा कि चोर इतना शोर क्यो मचा रहे हैं।
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि यह मामला जब इटली की कोर्ट में उठा तो  इटली की कोर्ट द्वारा जो दस्तावेज तत्कालीन केन्द्र सरकार से मांगे गये थे, उनको उपलब्ध कराना तो दूर सोनिया व मनमोहन की सरकार ने उन दस्तावेजों से जुड़े तथ्य भी छुपाने का प्रयास किया। लेकिन जब 2014 के बाद श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तभी से उनकी सरकार ने इस मामले में सच्चाई लाने के प्रयास करने लगी और आज यह प्रयास सफल हुआ है। जिससे 125 करोड़ रुपये का जो घोटाला अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी विमान में हुआ ये सामने आया। तो इस तरह इस मामले जो एक शंका थी वह आज सच्चाई बन के हम सब के सामने आ गई है। इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस के समय में जो भी समझौते हुए वह दलालों के माध्यम से हुए। दलालों के माध्यम से इसलिये ताकि हर समझोते में दलाली ली जा सके। लेकिन यह पहलू का एक छोटा पक्ष है, बड़ा पक्ष यह है कि यह मामला रक्षा सौदे एवं देश की सुरक्षा जैसे अति संवेदनशील जैसे मुद्दो से जुड़ा था। तत्कालिन सरकार ने दलाली के चक्कर में देश की सुरक्षा से जुड़े मसलो पर ध्यान नही दिया। कांग्रेस ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया। कांग्रेस का इतिहास घोटालो का इतिहास रहा है।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES