Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedएम्स से एयरपोर्ट ले जाया गया छात्रा को। एयर एम्बुलेंस से दिल्ली...

एम्स से एयरपोर्ट ले जाया गया छात्रा को। एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी।

देहरादून 19 दिसम्बर 2018 (हि. डिस्कवर)
एक सरफिरे की हैवानियत का शिकार हुई हिमवतीनन्दन गढ़वाल विश्वविद्यालय पौड़ी की छात्रा की हालत बेहद नाजुक हो गयी है। उसे एम्स ऋषिकेश से जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया है। जहां से इस छात्रा को एयर एम्बुलेंस से सफदरजंग अस्पताल दिल्ली ले जाया जा रहा है।

पूर्व में मिली अपुष्ट सूचना कुछ चौंकाने वाली थी लेकिन लड़की के मौसा रवि नेगी से हुई दूरभाष पर जानकारी प्राप्त हुई है कि वो लोग अभी एयरपोर्ट पहुंच गए हैं जहां से छात्रा को दिल्ली ले जाया जा रहा है। रवि का कहना है कि उसकी हालत के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। सब चिंताजनक हालात हैं।
ज्ञात होकि विगत शनिवार को बंटी उर्फ मनोज नामक एक सरफिरे युवक ने वहशियाना हदें पार करते हुए लड़की पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। जिस से वह 70 प्रतिशत से ज्यादा जल गई और विगत रविवार को उसे पौड़ी अस्पताल से एम्स ऋषिकेश शिफ्ट किया गया था।
 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES