Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedविधान सभा अध्यक्ष ने जाना पीड़ित छात्रा का हाल!

विधान सभा अध्यक्ष ने जाना पीड़ित छात्रा का हाल!

ऋषिकेश 18 दिसंबर 2018 (हि. डिस्कवर)
विगत दो दिन पूर्व एक शख्स द्वारा पेट्रोल छिडककर आग  लगा देने पर बुरी तरह जली छात्रा को एम्स ऋषिकेश में  भर्ती किया गया है!उपचाराधीन पौड़ी जनपद के विकास खंड कल्जीखाल निवासी 19 वर्षीय छात्रा की कुशल क्षेम जानने के लिए आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल  एम्स ऋषिकेश पहुंचे! उन्होंने विशेष घटना होने के कारण चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए, साथ ही एम्स ऋषिकेश के निदेशक को विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात करने के लिए कहा !
          छात्रा  को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश लाया गया  चिकित्सकों की टीम लगातार छात्रा  के उपचार में लगी हुई है! आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल जी ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती छात्रा की  कुशल क्षेम पूछी एवं चिकित्सकों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए! उन्होंने शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की साथ ही परिजनों को धैर्य रखने को कहा है!
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES