देहरादून 11 दिसम्बर 2018 (हि. डिस्कवर)
उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद, मुख्यालय में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा विभागीय याजेनाआें एवं आगामी आयोजनों की समीक्षा बैठक ली गई। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास योजना के अन्तर्गत ऋण निर्गत करने में सुगमता लाने हेतु राज्य स्तरीय बैकंर्स समिति के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होनें राज्य में आगामी फरवरी माह मे ंआयोजित होने जा रहे पाटा-2019 के सफल आयोजन हेतु पाटा के प्रतिनिधियो द्वारा दिये गये प्रस्तुतिकरण के माध्यम से स्थानीय स्टॉक होल्डरो से अधिक से अधिक प्रतिभाग सुनिश्चित करने का आहवान किया। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा डाइेर्वाला बी0एस0एफ0 कैम्प में एम0टी0बी0 प्रतियोगिताआें के विजेताआें को पुरस्कार बांटे गए। सतपाल महाराज ने कहा कि पाटा-2019 में स्थानीय ट्रेवल ट्रेड व्यवसायियों की प्रतिभागिता बढा़ने के लिए आकर्षक रजिस्ट्रेषन ऑफर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देष्य राज्य में साहसिक पर्यटन की अपार सम्भावनाआें के विषय में देश-विदेश के एडवेंचर प्रेमियों को अवगत कराना है। इसे होने से देश विदेश से राज्य में पर्यटकों का प्रवाह बढ़ेगा और स्थानीय लोक सस्ंकृति, खान-पान का पच्रार-प्रसार होगा आरै स्थानीय स्वराजेगार में वृद्धि होगी। उन्होने पाटा के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पाटा-2019 में आने वाले विदेशी प्रतिभागियो को परिचयात्मक भ्रमण हेतु बीटल्स आश्रम सहित अन्य प्रमुख आश्रमो, पर्यटक स्थलो पर भी ले जाया जायेगा, ताकि एडवेचंर के साथ-साथ आध्यात्मिक पर्यटन को भी विकसित किया जा सके। उन्होने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास योजना के अन्तर्गत ऋण निर्गत करने में सुगमता लाने के उद्देष्य से बैकंर्स के साथ वार्ता की जा रही है। साथ ही उनकी अपेक्षानुसार योजना में कुछ तकनीकी संशोधन किये जाने प्रस्तावित है, जो कि शीघ्र ही पूरे कर लिये जायेगें।
उन्होनें कहा कि राज्य में पर्यटन व्यवसाय को पूर्णकालिक बनाने के लिए उसमें विविधता लाया जाना अत्यन्त आवश्यक है और इस दिशा में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग जरूरी कदम उठा रहा है। उन्होनें कहा कि सर्दियों में पूरा उत्तर भारत जब कोहरे से ढक जाता है मगर उत्तराखण्ड के हिल स्टेषनों पर सुहानी धूप खिली रहती है। औली में जूनियर वर्ग का इन्टरनेशनल स्कींग कॉम्पिटिषन आयोजित कराये जाने की योजना है। उन्होनें बताया कि टिहरी झील के चारों ओर रिंग रोड़ के निर्माण हेतु सैद्धान्तिक सहमति हो गई हैं और शीघ्र ही शेष औपचारिकतायें पूर्ण कर ली जायेंगी।
बैठक के बाद सचिव पर्यटन, दिलीप जावलकर ने बताया कि बुग्यालों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग से लगातार बात की जा रही है। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा पैराग्लाईडिंग, रिवर राफि्ंटग नियमावली के अतिरिक्त पर्यटन नीति का भी निर्माण कर लिया गया है। उन्होनें बताया कि गंगोत्री मार्ग पर यात्री सुविधाओं के विकास हेतु केन्द्र सरकार से सैद्धान्तिक सहमति प्राप्त कर ली गई है और शीघ्र ही वित्तीय अनुमोदन भी प्राप्त कर लिया जाएगा। उन्होनें कहा कि पाटा पैसिफिक एशिया का एक अत्यन्त महत्वपूर्ण ट्रेवल संस्थान है और पाटा-2019 के आयोजन के पश्चात ऋषिकेश और उत्तराखण्ड विश्व मानचित्र अपनी एक अलग पहचान बना सकेंगे।
उन्होनें कहा कि इन्वेसटमेंट सम्मिट के माध्यम से प्राप्त हुए प्रस्तावों हेतु एक आवष्यक कार्य योजना बनाई जा रही है, जिसके अन्तर्गत सिंगल विंडो सिस्टम से आवेदन सम्बन्धी आवष्यक अर्हतायें जांच ली जायेंगी और तदुपरान्त अनुदान सब्सिडी और शुल्क में छूट जैसी औपचारिकतायें पूरी की जायेंगी। इसके लिए एक पी0एम0यू0 का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त उन्होनें बताया कि के0एम0वी0एन0 तथा जी0एम0वी0एन0 के राज्य के बाहर स्थित जनसम्पर्क कार्यालयों का एकीकरण कर दिया गया है।
बैठक में विभागीय अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्थाओं को विकास कार्यों में तीव्रता लाने के लिए आवष्यक दिशा-निर्देश दिये गये। कार्यदायी संस्थाओं को निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के तथा नए कार्यों हेतु युक्तियुक्त आगणन गठित कर प्रस्तुत करने के निर्देष दिये गए। कुमाँऊ मण्डल विकास निगम तथा गढ़वाल मण्डल विकास निगम के एकीकरण हेतु दोनों निगमों के कर्मचारी संघों के साथ बैठक करने का निर्णय लिया गया।
बैठकों में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के सहायक महाप्रबन्धक आर0के0पन्त के अतिरिक्त अन्य प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पाटा-2019 के सम्बन्ध में आयोजित हुई बैठक में एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएषन ऑफ इण्डिया के चेयरमेन कैप्टन स्वदेष कुमार तथा उत्तराखण्ड होटल एसोसिएषन के अध्यक्ष संदीप साहनी आदि उपस्थित रहे। विभागीय बैठक में उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिशद के राज्य स्तरीय तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के अतिरिक्त के0एम0वी0एन0 तथा जी0एम0वी0एन0 के महाप्रबन्धक भी उपस्थित रहे।

