Friday, September 4, 2026
HomeUncategorizedपणखेत-मथणा मोटर मार्ग में मैक्स दुर्घटना। एक बच्ची की मौत, दर्जन भर...

पणखेत-मथणा मोटर मार्ग में मैक्स दुर्घटना। एक बच्ची की मौत, दर्जन भर घायल।

पौड़ी 9 दिसम्बर 2018 (हि. डिस्कवर)

विकासखंड एकेश्वर क्षेत्र के नौगांवखाल से स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक मैक्स पणखेत-मथाणा मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 13 बच्चों सहित 14 लोग घायल होे गये। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगांवखाल ले जाया गया।

पणखेत-मथणा मोटर मार्ग में मैक्स दुर्घटना। एक बच्ची की मौत, दर्जन भर घायल।

समाजसेवी कवींद्र इष्टवाल ने इस हृदय विदारक घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर नौगांवखाल के छात्र-छात्रायें प्रतिदिन की तरह शनिवार को छुट्टी के बाद सायं करीब साढ़े तीन बजे मैक्स में सवार होकर घर जा रहे थे। तभी पणखेत-मथाणा मोटर मार्ग पर मैक्स अचानक अनियंत्रित होकर करीब 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरी। इस दुर्घटना में मथाणा निवासी 6 वर्षीय राधिका पुत्री दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ग्राम ग्वाड़ मल्ला निवासी 13 वर्षीय श्वेता पुत्री सुनील, 11 वर्षीय शुभम पुत्र सुनील, 6 वर्षीय अंशू पुत्र नागेन्द्र, ग्राम मथाणा निवासी लकी पुत्र विनोद, 5 वर्षीय रंजला, 7 वर्षीय कशिश नेगी पुत्री विक्रम सिंह, 13 वर्षीय अमन पुत्र ताजवर सिंह, ग्वाड मल्ला निवासी 11 वर्षीय मंदीप बिष्ट, 7 वर्षीय आयुष पुत्र नीलकंठ, 8 वर्षीय सीमरन पुत्री नीलकंठ, मथाणा निवासी 8 वर्षीय अभिषेक नगी पुत्र अर्जुन सिंह, ग्राम ग्वाड मल्ला निवासी शिवम पुत्र दीपक, 17 वर्षीय शालिनी पुत्री सुशील, मथाणा निवासी 46 वर्षीय रविन्द्र सिंह घायल हो गये। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगांवखाल में भर्ती कराया गया है। वहीं चिकित्सकों ने तीन की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पौड़ी रैफर कर दिया। जबकि अन्य का उपचार किया जा रहा है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES