Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडआज के माधौ सिंह का वीर भड़ माधौ सिंह भंडारी जैसा फैसला।...

आज के माधौ सिंह का वीर भड़ माधौ सिंह भंडारी जैसा फैसला। स्क्रिप्ट में करेंगे अमूलचूक परिवर्तन।

अभिनेता बलदेव राणा ने दिखाया बड़ा दिल।

(मनोज इष्टवाल)

वीर भड़ माधौ सिंह भंडारी के देहरादून व श्रीनगर में मंचन की अपार सफलता के बाद नाटक के कुछ ऐतिहासिक मुद्दों पर मेरे द्वारा पर्वतीय नाट्य मंच को सुझाव दिए गए थे जिनका पर्वतीय नाट्य मंच के अध्यक्ष व वीर भड़ माधौ सिंह भंडारी के किरदार निभाने वाले सुप्रसिद्ध अभिनेता बलदेव राणा ने स्वागत करते हुए मुझे इस गीत नाटक में अमूलभूत परिवर्तन करने के लिए आमंत्रित किया।

अभिनेता बलदेव राणा, उत्तराखण्ड फ़िल्म एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत व वीर भड़ माधौ भड़ माधौ सिंह भंडारी  के गीतकार व गायक विक्रम कपरवान ने ऐतिहासिक मुद्दों पर विभिन्न पुस्तकों के संदर्भ व अभिलेखों पर अपनी रजामंदी के बाद सर्व सम्मति कायम करते हुए वीर भड़ माधौ सिंह भंडारी की गीत नाटिका से गजे सिंह भंडारी के किरदार की जगह वीर सिंह के किरदार को शामिल कर दिया है साथ ही पर्वतीय नाट्य मंच के अध्यक्ष बलदेव राणा द्वारा इस गीत नाटिका से वह गीत हटाने का भी निश्चय लिया गया जो फिल्मी स्टाइल का प्रेमालाप था। उन्होंने कहा कि मैंने महसूस किया कि कहीं न कहीं यह गीत नाटक की आत्मा को मार रहा है व उसकी एकाग्रता भंग कर रहा है।

सचमुच बलदेव राणा अपने नाम की तरह बड़े निकले जिस तरह उन्होंने इस ऐतिहासिक मामले में गीत नाटिका को बेहद संजीदगी से लेते हुए सुझावों पर अमल किया वह काबिलेतारीफ है। सचमुच ऐसे व्यक्तित्व का हृदय से प्रशंसा करने का मन कर रहा है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES