Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedविधान सभा अध्यक्ष ने लिए शीतकालीन सत्र से सम्बन्धित विधान सभा परिसर...

विधान सभा अध्यक्ष ने लिए शीतकालीन सत्र से सम्बन्धित विधान सभा परिसर का जायजा!

देहरादून 3 दिसंबर 2018 (हि. डिस्कवर)।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने 4 दिसंबर से प्रारंभ होने वाले शीतकालीन सत्र से संबंधित विधानसभा परिसर एवं सभा मंडप में तैयारियों का जायज़ा लिया।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सभा मंडप में माइक साउंड व्यवस्था, विधायकों के बैठने की व्यवस्था साथ ही साफ़ सफ़ाई का जायज़ा लिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्रवाई के दौरान साउंड व्यवस्था एवं विद्युत् आपूर्ति को दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौक़े पर विधान सभा अध्यक्ष  ने भी सभा मंडप की गैलरी में लगे उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों के चित्रों पर पुष्पमाला लगाने की भी बात कही।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES