Friday, October 30, 2026
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री ने की फ़ूड पाॅइजनिंग की घटना के कारण भर्ती किये गये...

मुख्यमंत्री ने की फ़ूड पाॅइजनिंग की घटना के कारण भर्ती किये गये मरीजों से मुलाकात !

हल्द्वानी/देहरादून 02 दिसम्बर, 2018 (हि. डिस्कवर)
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी चिकित्सालय में बागेश्वर जनपद के वास्ती गांव मे हुई फूड पाॅइजनिंग की घटना के कारण भर्ती किये गये मरीजों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम पूछी। उन्होंने चिकित्सालय प्रबन्धन द्वारा प्रभावितों को दी जा रही चिकित्सीय सुविधा के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री के साथ केबिनेट मंत्रीअरविन्द पाण्डे एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने की फ़ूड पाॅइजनिंग की घटना के कारण भर्ती किये गये मरीजों से मुलाकात !
मुख्यमंत्री ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय में मरीजों का हालचाल जानते हुये चिकित्सकों को सभी मरीजों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी प्राथमिकता के साथ मरीजों का ईलाज करा रही है। इस घटना मे मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जायेगा इसके साथ ही प्रदेश सरकार इस घटना मे प्रभावित सभी मरीजो का निशुल्क ईलाज करायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार एवं शासन दुख की इस घडी में उनके साथ है। उन्होने आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री राजीव रौतेला को निर्देश दिये कि वह व्यक्तिगत तौर पर ईलाज पा रहे लोगोे की व्यवस्थाओ का अनुश्रवरण करें तथा बीमार मरीजोें और उनके तीमारदारों की कोई भी समस्या हो तो उसका समाधान तत्काल किया जाए।
निरीक्षण के दौरान सुशीला तिवारी चिकित्सा अधीक्षक डा0 अरूण कुमार जोशी ने बताया कि अब तक अस्पताल मे 43 मरीजोें को लाया गया है जिसमे से 02 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जिसमे से एक महिला एवं एक बच्चा शामिल है। उन्होने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि प्रभावित लोगो के ईलाज में किसी भी प्रकार की कोई कसर नही छोडी जायेगी। चिकित्सालय प्रबन्धन एंव चिकित्सक हर समय ईलाज एवं सुविधा देने के लिए तत्पर है।
निरीक्षण के दौरान विधायक दीवान सिह बिष्ट, जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज डा0 सीपी भैसोडा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भारती राणा उपस्थित थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES