Saturday, November 22, 2025
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री ने शांतिपूर्ण व उत्साहपूर्ण मतदान के लिए जताया मतदाताओं का आभार!

मुख्यमंत्री ने शांतिपूर्ण व उत्साहपूर्ण मतदान के लिए जताया मतदाताओं का आभार!

देहरादून 18 नवम्बर, 2018 (हि. डिस्कवर)
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नगर निकाय चुनाव में आज, रविवार को प्रदेश में हुए शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों व पुलिस बल की भी उनके योगदान के लिए प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री ने आज नगर निकाय चुनाव में प्रदेश में सम्पन्न शांति पूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश में लोकतंत्र की मजबूती व परिपक्वता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने मतदान के लिए जिस उत्साह का परिचय दिया, वह उल्लेखनीय है।
मुख्यमंत्री ने चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों व पुलिस बल की उनके योगदान के लिए प्रशंसा की और कहा कि उनके अथक परिश्रम से मतदान तक की प्रक्रिया सफलता के साथ सम्पन्न हो सकी। उन्होंने कहा कि मतगणना और परिणाम घोषणा के बाद प्रदेश में नगर निकायों में स्थानीय सरकारों का गठन हो जाएगा।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES