Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedविधान सभा अध्यक्ष पहुंचे बद्रीनारायण के द्वार!

विधान सभा अध्यक्ष पहुंचे बद्रीनारायण के द्वार!

देहरादून 31 अक्टूबर 2018 (हि. डिस्कवर)।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने आज भगवान बदरी केदारधाम के दर्शन किए। विधानसभा अध्यक्ष ने आज बद्रीनाथ धाम पहुँच कर भगवान श्री नारायण के दर्शन किये।
प्रेम चंद अग्रवाल ने भगवान श्री नारायण के गर्भ गृह में विशेष पूजा में भाग लिया एवं पवित्र अखंड ज्योति के दर्शन किए। उन्होने पूजा अर्चना करते हुए देश और राज्य की खुशहाली की कामना की। इस मौक़े पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने मंदिर परिसर में विधानसभा अध्यक्ष  को तुलसी माला, प्रसाद व अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद बाबा केदारनाथ के भी दर्शन किए।विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान  गर्भगृह में बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक किया। इस दौरान जनपद स्तरीय अधिकारियों ने केदारधाम में किए जा रहे विकास कार्यों से विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES