Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedमुख्य सचिव ने सडक के मलवे को वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के...

मुख्य सचिव ने सडक के मलवे को वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के सख्त आदेश जारी किये!

देहरादून 30 अक्टूबर, 2018 (हि. डिस्कवर)
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से चारधाम सड़क परियोजना की संबंधित जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा की। जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, चम्पावत, पिथौरागढ के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य सचिव ने सख्त हिदायत दी है कि सड़क निर्माण के मलबे का निर्धारित स्थानों पर ही वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाए। उन्होंने जनपद चमोली से संबंधित सड़क निर्माण में आ रही समस्याओं का मौके पर संयुक्त निरीक्षण करने के लिये मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग गढ़वाल हरिओम शर्मा तथा अनु सचिव लोनिवि  दिनेश चन्द्र पुनेठा को निर्देश दिये। उन्होंने चारधाम परियोजना के अन्तर्गत गतिमान 28 परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, सचिव वन एवं पर्यावरण  अरविंद सिंह ह्यांकी, जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी टिहरी सुश्री सोनिका, जिलाधिकारी उत्तरकाशी आशीष चौहान, अपर जिलाधिकारी चमोली मोहन सिंह बर्निया, तकनीकि सलाहकार आर.पी.भट्ट, क्षेत्रीय अधिकारी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ओ.पी. श्रीवास्तव सहित बीआरओ, पेयजल, विद्युत आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES