Saturday, May 2, 2026
HomeUncategorizedशहीद बुंगला की शहादत हमेशा याद रखी जायेगी- मुख्यमंत्री

शहीद बुंगला की शहादत हमेशा याद रखी जायेगी- मुख्यमंत्री

पिथौरागढ़/देहरादून 27 अक्टूबर, 2018 (हि.डिस्कवर)
जनपद पिथौरागढ़ के तहसील गंगोलीहाट के ग्राम बडेना(बुंगली) का वीर सैनिक राजेन्द्र सिंह बुंगला जो सेना के टीए जाट बटालियन जम्मू कश्मीर में तैनात थे, आंतकी मुठभेड़ में शहीद हो गए। शहीद  राजेन्द्र बुंगला का पार्थिव शरीर, शनिवार को सेना के विमान द्वारा पिथौरागढ़ सेना मुख्यालय लाया गया जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सेना एवं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सेना द्वारा शहीद को गाॅर्ड आॅफ आॅनर दिया गया।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने शहीद राजेन्द्र सिंह बुंगला को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के लिये शहीद हुुए वीर सपूत  राजेन्द्र सिंह बुंगला की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद के परिवारजनों के साथ है, हरसंभव मदद प्रदेश सरकार द्वारा की जाएगी। देश की रक्षा करने के लिए हमारे जवान, हमारी सेना हरदम तैयार है।
शहीद के पार्थिव शरीर को जिलाधिकारी सी.रविशंकर, बिग्रेडियर रंजन मलिक सेना मेडल, बिग्रेडियर विनोद चंद, कर्नल एम.एस. वल्दिया, कर्नल ए.के.सिंह, कर्नल एस.सी.चैहान, अपर जिलाधिकारी आर.डी.पालिवाल आदि के द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES