Thursday, January 22, 2026
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री व विधान सभा अध्यक्ष ने वाल्मीकि जयंती पर दी प्रदेशवासियों को...

मुख्यमंत्री व विधान सभा अध्यक्ष ने वाल्मीकि जयंती पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं!

देहरादून 23 अक्टूबर2018 (हि. डिस्कवर)।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी है। वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्रीने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रामायण जैसी कालजयी रचना के माध्यम से विश्व को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र से परिचित कराया तथा रामायण के माध्यम से भारतीय जीवन पद्धति तथा सामाजिक संबंधो का आदर्श चित्रण प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा महान ग्रन्थ रामायण के माध्यम से दी गई त्याग, समरसता, सद्भाव तथा मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की शिक्षा आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है। हमें महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं को अपने व्यवहार में लाने का संकल्प लेना होगा। यही उनके प्रति हमारा सम्मान तथा सच्ची श्रद्धा होगी।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि भगवान वाल्मीकि को आदि कवि के नाम से भी जाना जाता है। जिन्होंने हजारों वर्ष पूर्व रामायण की रचना कर जीवन के आध्यात्मिक, पारिवारिक, सामाजिक एवं राजनीतिक पहलुओं पर प्रकाश डाला था, जो आज भी समस्त मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
विधानसभा अध्यक्ष ने  कहा कि दशहरे के अवसर पर दस दिन तक रामलीला के माध्यम से आज भी भगवान वाल्मीकि के रामायण ग्रंथ को चरितार्थ किया जाता है।उन्होंने कहा कि आज के दिन हमें महर्षि वाल्मिकी द्वारा प्रदत्त की गई शिक्षा को अपने व्यवहार में अपनाना चाहिए
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES