Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedपूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के निधन पर राज्यपाल व उत्तराखंड सरकार...

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के निधन पर राज्यपाल व उत्तराखंड सरकार के मंत्रिमंडल ने जताया गहरा दुःख!

देहरादून  18  अक्टूबर,  2018 (हि. डिस्कवर)
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अपने संदेश में राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि स्वर्गीय तिवारी जी एक लोकप्रिय जन नेता और कुशल प्रशासक थे। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार में भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया। उनके निधन से राष्ट्र एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
अविभाजित उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित नारायण दत्त तिवारी के निधन पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, वित्त मंत्री प्रकाश पंत, वन मंत्री डाॅ0 हरक सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती रेखा आर्या एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोकाकुल परिजनों को सांत्वना प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने पंडित जी को जात-पात एवं दलगत राजनीति से हटकर कार्य करने वाले जुझारू व्यक्तित्व के धनी व प्रशासनिक तथा सांगठनिक क्षमताओं का कोष बताया है।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES