Thursday, October 29, 2026
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित देश भर के प्रबुद्धजनों ने दी समाजसेवी...

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित देश भर के प्रबुद्धजनों ने दी समाजसेवी माता मंगला जी को उनके पावन जन्मोत्सव की बधाई

देहरादून 16 अक्टूबर 2018 (हि. डिस्कवर)
हम सौभाग्यशाली है कि हमारे साथ माताश्री मंगलाजी एवं भोलेजी महाराज जी जैसे संत मौजूद है। जो  ‘हंस कल्चरल सेंटर’ एवं ‘दि हंस फाउण्डेशन’ के माध्यम से जिस तरह से राज्य और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे। यह हमारे प्रदेश के लिए बहुत बड़ा सम्मान हैं, क्योंकि माता मंगला जी एवं भोले जी महाराज के सहयोग से प्रदेश सरकार निश्चित तौर पर विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित देश भर के प्रबुद्धजनों ने दी समाजसेवी माता मंगला जी को उनके पावन जन्मोत्सव की बधाई
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने समाजसेवी माता मंगला जी को उनके जन्मोत्सव पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के समय में आप पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में चले जाएं आपको देखने में आएंग कि इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य-शिक्षा के क्षेत्र में माता मंगला जी के आशीष से कितने महत्वपूर्ण कार्य हो रहे है।  स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न दिक्कतों को देखते हुए माता जी ने उत्तराखंड में मोबाइल क्लीनिक व एंबुलेंस मुहैया कराई है। जिससे जरूरतमंदों लोगों को तुरंत स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही है।
 पहाड़ के दूर-दराज के क्षेत्रों में विद्यार्थियों को आवागमन में जिस तरह से कठिनाई होती है उसे ध्यान में रखते हुए… माता मंगला जी द्वारा इन विद्यालयों को स्कूल वाहन उपलब्ध करा कर गरीब छात्र-छात्राओं को जो स्नेह एवं सहयोग निरंतर दिया जा रहा है! यह एक सराहनीय कदम है। माता मंगला जी एवं भोले जी महाराज द्वारा पूरे भारतवर्ष में सामाजिक कार्य किये जा रहे हैं।  इतनी उपलब्धियां हमारे लिए गर्व करने के लिए हैं। यह सब इस लिए हैं कि माता मंगलाजी एवं भोले जी महाराज हमारी देव-भूमि में निवासित हैं। यह हमारे लिए श्रेयकर सम्मान भी है।
आज करूणामयी माताश्री मंगलाजी का जन्मदिन है। हम ईश्वर से उनकी लंबी उम्र  की कामना करते हैं।  माताश्री मंगलाजी के जन्मोत्सव पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, डीपीएमआई के चेयरमैन विनोद बच्छेती के साथ-साथ देश भर के संस्कृति कर्मियों और पत्रकारों ने भी शुभकामनाए दी।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES