मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रातः जनपद उत्तरकाशी में जोगत से चिन्यालीसौड़ आ रहे मैक्स वाहन के बनकोट के समीप दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में मृत लोगों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को दुर्घटना में घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था व अनुमन्य राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को इस दुर्घटना के मजिस्ट्रयल जांच के भी निर्देश दिए हैं। गम्भीर घायलों का हायर सेंटर रेफर करने के लिए मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबन्धन को शीघ्र हैलीकॉप्टर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।
वहीँ दूसरी ओर प्रदेश के विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने एम्स पहुँच कर घायलों का हाल जाना एवं घायलों के परिजनों को आश्वासन दिया। साथ ही एम्स प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था व अनुमन्य राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विधान सभा अध्यक्ष ने हादसे में घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके इलाज में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने एम्स के चिकित्सकों को घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज करने के आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिला अधिकारी ऋषिकेश हरी गिरी, शिव कुमार गौतम, रविंद्र राणा,श्री भगतराम कोठारी आदि लोग उपस्थित थे।
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.