Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री ने किये बदरीनाथ के दर्शन!

मुख्यमंत्री ने किये बदरीनाथ के दर्शन!

बदरीनाथ(चमोली)/देहरादून 14 अक्टूबर, 2018 (हि. डिस्कवर)
प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान श्री बद्री विशाल के दर्शन किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान श्री बद्री विशाल से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र को तुलसी की माला, प्रसाद व अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री  ने श्री बदरीनाथ धाम में रावल जी के निवास पर जाकर उनसे भेंट भी की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष  मोहन प्रसाद थपलियाल, अपर जिलाधिकारी  एम.एस.बर्निया, उप जिलाधिकारी  योगेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES