Monday, December 1, 2025
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री से मॉरिशियस के पर्यटकों के दल ने शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री से मॉरिशियस के पर्यटकों के दल ने शिष्टाचार भेंट की।

देहरादून 18 सितम्बर, 2018(हि.डिस्कवर)
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से  देर सांय मुख्यमंत्री आवास में सुश्री निवेदिता नत्थू के नेतृत्व में चार धाम यात्रा पर आये मॉरिशियस के पर्यटकों के दल ने शिष्टाचार भेंट की। मॉरिशियस के पर्यटकों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौन्दर्य, हिमालय, गंगा यमुना के उद्गम स्थल व चार धाम देश व दुनिया के लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहे हैं। राज्य में आने वाले पर्यटकों व तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिये राज्य सरकार द्वारा व्यापक व्यवस्थायें की गई हैं।
केदारनाथ को विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाया जा रहा है। बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुण्ड जैसे धार्मिक स्थलों का सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। चार धाम सड़क योजना का कार्य प्रगति पर है। इस योजना से पर्यटकों व तीर्थयात्रियों को आवागमन मे निश्चित रूप में और अधिक सुविधा होगी।
मॉरिशियस के पर्यटक दल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मॉरिशियस के राष्ट्रीय पक्षी डोडो की प्रतिकृति भेंट की। उन्होंने बताया कि मॉरिशियस में 52 प्रतिशत हिन्दु हैं तथा मॉरिशियस की संस्कृति भी भारत से मिलती जुलती हैं। उन्होंने चार धाम यात्रा के अनुभवों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा यहां के प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ ही चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं की भी सराहना की।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धन सिंह रावत, पर्यटक दल के सुश्री बीना, सुश्री अमिता, सुश्री प्रीति, सुश्री ऊषा, सुश्री मीना, सुश्री शोभा एवं  नरेन्द्र राणा आदि उपस्थित थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES