Monday, December 1, 2025
HomeUncategorizedगौ संरक्षण हमारी भावनाओं, सम्मान व मर्यादाओं से जुड़ा सवाल- मुख्यमंत्री

गौ संरक्षण हमारी भावनाओं, सम्मान व मर्यादाओं से जुड़ा सवाल- मुख्यमंत्री

देहरादून 15 सितम्बर, 2018(हि. डिस्कवर)
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित आचार्य गोपालमणि महाराज की गौ कथा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गाय का भारत में ही नहीं अपितु दुनिया में भी विशिष्ट स्थान है। गाय के विशिष्ट गुणों के बारे में पुराणों में हमारे ऋषि मुनियों ने जो बताया है, उस को अंगीकार कर हमारा समाज आगे बढ़ा है। गौ संरक्षण हमारी भावनाओं, सम्मान व मर्यादाओं से जुड़ा सवाल भी है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गाय व गंगा पूजा की हमारी परम्परा रही है। ये हमारी आस्था से भी जुड़े है। हमारी देशी गाय के विशिष्ट गुणों को वैज्ञानिकों ने भी स्वीकारा है। देशी गायों में बीमारी कम होती है। हमारे समाज में अन्य पशुओं की अपेक्षा गाय का विशिष्ट स्थान है। यही नही गाय यदि गलती से जहर भी खालें तो भी उसके दूध में उसका असर नही होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौ क्रान्ति योजना के अन्तर्गत देशी गायों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दे रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में ऐसी गायों की नश्ल तैयार की जा रही है, जो अधिक दूध देने वाली हों।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES