Tuesday, September 22, 2026
HomeUncategorizedसांसद कोश्यारी पहुंचे डीजी सूचना दीपेंद्र चौधरी के घर। उनकी माँ को...

सांसद कोश्यारी पहुंचे डीजी सूचना दीपेंद्र चौधरी के घर। उनकी माँ को किये श्रद्धा सुमन अर्पित।

देहरादून 01 सितम्बर, 2018(हि. डिस्कवर)
सांसद कोश्यारी पहुंचे डीजी सूचना दीपेंद्र चौधरी के घर। उनकी माँ को किये श्रद्धा सुमन अर्पित।
पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने सूचना महानिदेशक दीपेंद्र कुमार चौधरी के आवास पर जाकर उनकी माता जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। सांसद  कोश्यारी ने छोटी देवरिया (किच्छा) स्थित आवास पर जाकर दीपेंद्र कुमार चौधरी की माता जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अमर उजाला देहरादून के कंसलटेंट अतुल बरतरिया, मुख्य सचिव के मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र सिंह ने भी आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार और परिजन उपस्थित थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES