Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडहेमकुंट फाउंडेशन की ओर से 55 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स, 54 ऑक्सीजन सिलिंडर, पीपीई...

हेमकुंट फाउंडेशन की ओर से 55 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स, 54 ऑक्सीजन सिलिंडर, पीपीई किट।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को आज बीजापुर हाउस में हेमकुंट फाउंडेशन की ओर से 55 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स, 54 ऑक्सीजन सिलिंडर, पीपीई किट व अन्य सामग्री भेंट की गई।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हेमकुंट फाउंडेशन की ओर से भेंट किए गए इस सामान को पहले चरण में चमोली व उत्तरकाशी भेजा जा रहा है। जल्द कुछ और ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स व अन्य सामान दूसरे जिलों के लिए भी उपलब्ध कराए जाएंगे। फॉउंडेशन की तरफ से इन ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स, सिलिंडर के लिए टेक्नीशियन भी उपलब्ध कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर के मद्देनजर सरकार ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, हेमकुंट फाउंडेशन के डायरेक्टर हरतीरथ सिंह, उत्तराखंड समन्वयक संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES