Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedऋषभ पंत समेत 5 खिलाड़ी हो सकते हैं आईपीएल से बाहर, मुंबई...

ऋषभ पंत समेत 5 खिलाड़ी हो सकते हैं आईपीएल से बाहर, मुंबई इंडियंस के सामने डबल टेंशन

नईदिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें संस्करण के मिनी ऑक्शन हाल ही में संपन्न हुए थे। इस ऑक्शन में सैम करन और कैमरून ग्रीन जैसे कई युवा खिलाडिय़ों का बोलबाला देखने को मिला था। वहीं लीग के आगामी सीजन से पहले कुछ टीमें इंजरी की समस्या को लेकर परेशान हैं। उसमें से मुंबई इंडियंस लिए टेंशन डबल हो गई है क्योंकि रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम दो स्टार खिलाडिय़ों की चोट से चिंतित हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स अपने कप्तान ऋषभ पंत के भयानक एक्सीडेंट के बाद अलग ही दुविधा में पड़ गई है।

ऋषभ पंत समेत आईपीएल के कुल पांच ऐसे स्टार खिलाड़ी हैं जो आगामी सीजन को मिस कर सकते हैं। उनमें से दोखिलाड़ी मुंबई इंडियंस के हैं। वहीं एक-एक खिलाड़ी पंजाब किंग्स और आरसीबी के हैं। दिल्ली कैपिटल्स उनके खुद कप्तान ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद चिंता में पड़ गई है। अब आप नाम सोच रहे होंगे कि ये सभी खिलाड़ी हैं कौन, तो खबर में आगे हम एक-एक करके सब जानेंगे किस खिलाड़ी के ऊपर क्यों आईपीएल मिस करने का खतरा है।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का 30 दिसंबर 2022 की सुबह भयानक एक्सीडेंट हो गया था। इस घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए थे। उनके घुटने का लिगामेंट फट गया है, वहीं उनके सिर में और पीठ में भी चोट लगी है। इस घटना के बाद अभी कुछ स्पष्ट नहीं है कि पंत कितने दिन में पूरी तरह फिट होकर मैदान पर लौट पाएंगे। हालांकि, डॉक्टरों के बयान और विशेषज्ञों की राय के मुताबिक लिगामेंट इंजरी में कम से कम 2 महीने और अधिकतम 6 महीने रिकवर होने में लगते हैं। ऐसे में अप्रैल-मई में होने वाले आईपीएल 2023 में ऋषभ पंत के खेलने पर खतरा हो सकता है।

मुंबई इंडियंस के सामने दोहरी दुविधा खड़ी हुई है। टीम अपने स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की इंजरी (स्ट्रेस फ्रैक्चर) से परेशान ही थी कि अब मिनी ऑक्शन में दूसरे सबसे महंगे बिके ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंड कैमरून ग्रीन की इंजरी ने भी टीम को डरा दिया है। आपको बता दें कि कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ की भारी कीमत पर खरीदा था। वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए थे, लेकिन साउथ अफ्रीका सीरीज के दौरान उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया। अब मुंबई इन दोनों खिलाडिय़ों की इंजरी को लेकर असमंजस में है। बुमराह भी अभी तक वापसी नहीं कर पाए हैं और ग्रीन का फ्रैक्चर कब तक सही होगा यह देखने वाली बात होगी।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल नवंबर के महीने में अपने घर पर ही फिसलने के कारण चोटिल हो गए थे। उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इस हादसे के बाद वह अपनी नेशनल टीम से तो लगातार बाहर ही हैं। साथ ही उनके आईपीएल 2023 में अपनी फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने पर भी सस्पेंस बरकरार है। देखना होगा कि कब तब मैक्सवेल वापसी कर पाते हैं। अगर वह आगामी सीजन नहीं खेलते हैं तो यह आरसीबी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

इंग्लैंड के आतिशी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा नहीं लिया था। अक्टूबर 2022 में वर्ल्ड कप से पहले ही गोल्फ खेलते समय बेयरस्टो के पैर में काफी गंभीर चोट लग गई थी। इसके बाद से ही वह क्रिकेट से दूर हैं। इंग्लैंड के आगामी स्क्वॉड में भी वो टीम का हिस्सा नहीं हैं। देखना होगा कि वह कब तक फिट होते हैं। ऐसे में उनके आईपीएल 2023 में अपनी फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के लिए खेलने पर भी संशय बना हुआ है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES