Tuesday, March 25, 2025
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड पुलिस के 454 पुरुष और 51 महिला कांस्टेबल को मिला पद्दोन्नति...

उत्तराखंड पुलिस के 454 पुरुष और 51 महिला कांस्टेबल को मिला पद्दोन्नति का तोहफा, पुलिस महानिदेशक ने सभी को दी शुभकामनाएं

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के 495 कांस्टेबल को पदोन्नति का तोहफा मिला है। 454 पुरुष और 51 महिला कांस्टेबल को हेड कांस्टेबल पद पर प्रोन्नत कर दिया गया है। इससे पहले बीते नवंबर में 1249 हेड कांस्टेबल को भी अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया था। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी पदोन्नत कर्मियों को शुभकामनाएं दीं और प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में भरसक सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में समय-समय पर कार्मिकों को योग्यता के आधार पर पदोन्नति की जा रही हैं। साथ ही नए पदों का भी सृजन किया जा रहा है।

कुछ माह पूर्व ही पुलिस जवानों की ग्रेड-पे की समस्या का समाधान करते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर उपनिरीक्षक का नया पद सृजित करते हुए 1750 पद स्वीकृत किए थे। इसके बाद विभागीय चयन समिति ने पात्र 1249 हेड कांस्टेबल को पदोन्नति का तोहफा दिया। इसके बाद खाली हुए हेड कांस्टेबल के पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की गई। पात्र पाए जाने पर 495 कांस्टेबल को पदोन्नत कर दिया गया। इसके अलावा अब भी रिक्त पड़े पदों पर भी जल्द पदोन्नति की जाएगी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES