Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडरुड़की में 21 वर्षीय छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर किया...

रुड़की में 21 वर्षीय छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

रुड़की। शादी का झांसा देकर छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। छात्रा के परिजनों ने पहले गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बाद में पुलिस ने इस मामले को छात्रा के बयानों के आधार पर अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में बदला है। एक नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

छात्रा को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 28 दिसंबर को उसकी 21 वर्षीय पुत्री लंढौरा क्षेत्र में स्थित एक कॉलेज में अपनी टीसी लेने के लिए गई थी लेकिन वह वापस नहीं आई। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग न लगने पर पुलिस को तहरीर दी गई थी। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया था।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES