Friday, September 4, 2026
Homeउत्तराखंड10 वर्षीय बालिका अर्शिया गोस्वामी को किया राज्यपाल ने सम्मानित!

10 वर्षीय बालिका अर्शिया गोस्वामी को किया राज्यपाल ने सम्मानित!

राजभवन देहरादून 25 फरवरी, 2020

10 वर्षीय बालिका अर्शिया गोस्वामी को किया राज्यपाल ने सम्मानित!

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में राष्ट्रीय स्तर में घुड़सवारी में चैम्पियन अर्शिया गोस्वामी को सम्मानित किया। राज्यपाल ने कहा कि अर्शिया की उपलब्धियों से बच्चों विशेषकर बालिकाओं की साहसिक खेलों के प्रति रूचि बढ़ेगी।

राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने बालिका अर्शिया को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। 10 वर्षीय बालिका अर्शिया गोस्वामी काशीपुर के आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर में 5वीं कक्षा की छात्रा है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर में घुड़सवारी में विभिन्न वर्गों में पदक जीते हैं।  इस अवसर पर अर्शिया के पिता कर्नल ए. के. गोस्वामी तथा माता श्रीमती राखी गोस्वामी उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES