नई दिल्ली/देहरादून (हि. डिस्कवर)।
आखिरकार यूक्रेन में फंसे उत्त्तराखण्ड के सात स्टूडेंट्स रविवार की रात दिल्ली सकुशल पहुंच गए। रविवार की सुबह तीन छात्र पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। रविवार की रात पहुंचे सात और छात्रों का एडिशनल रेजिडेंट कमिश्नर अजय मिश्र के साथ सीनियर मैनेजमेंट अधिकारी रंजन मिश्रा व सहायक प्रोटोकाल अधिकारी दीपक चमोली ने स्वागत किया। उत्त्तराखण्ड के 200 से अधिक लोग यूक्रेन में फंसे है।
ऑपरेशन गंगा के तहत वतन वापसी में जुटी भारत सरकार व विदेश मंत्रालय लगातार यूक्रेन सरकार से इस सम्बंध में सम्पर्क बनाये हुए है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड प्रदेश के कई लोग अभी भी यूक्रेन में फंसे हैं। और रूस-यूक्रेन युद्ध भारी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। वहीं दूतावास के सूत्रों के अनुसाए यूक्रेन के लिए वर्तमान में सीधी फ्लाइट न होने के कारण भी ऐसी मुसीबत आ रही है।
जो सात छात्र दिल्ली पहुंचे उनका विवरण निम्नवत है:-
जीशान- रुड़की 9917588245
प्रियंका अधिकारी – रानीखेत- 7351437685
कादंबनी- काशीपुर- 8279606935
पायल पंवार – कोटद्वार- 9837152440
ललित कुमार – उधमसिंह नगर- 9927682339
विजय एस चौहान – हल्द्वानी- 8650000424
तुषार सिंह – खटीमा- 6395928021
विगत 25 फरवरी को यूक्रेन में फँसे प्रदेशवासियों को लेकर सीएम धामी ने की NSA से बात।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल से फोन पर वार्ता की। डोभाल ने कहा कि भारत सरकार यूक्रेन में रह रहे सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। देश वापिस लौटने के इच्छुक भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के छात्रों और अन्य लोगों की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में निवासरत उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में अधिकारियें के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को विदेश मंत्रालय के लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के छात्रों और नागरिकों के परिजनों से भी लगातार सम्पर्क बनाएं रखें।
यूक्रेन में निवासरत उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में उनके परिजनों से प्राप्त हो रही जरूरी सूचनाओं के संकलन के लिये पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती पी. रेणुका देवी (मोबाईल नम्बर 7579278144) और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार (मोबाईल नम्बर 983778889) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। बताया गया कि जारी किये गये टोल फ्री नम्बर 112 पर अभी तक यूक्रेन में निवासरत 95 लोगों के परिजनों ने सम्पर्क स्थापित किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में निवासरत लोगों के कुछ परिजनों से भी फोन पर बात की है। मुख्यमंत्री ने परिजनों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। कहा कि पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार विदेश मंत्रालय के लगातार सम्पर्क में है। भारत सरकार यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिये हर सम्भव प्रयास कर रही है।
बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन, एडीजी संजय गुन्ज्याल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।