Friday, February 27, 2026
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री ने दिये निर्देश- डोईवाला की कु. भूमिका व श्रीमती रीना के...

मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश- डोईवाला की कु. भूमिका व श्रीमती रीना के उपचार का व्यय वहन करेगी राज्य सरकार।

देहरादून 02 अगस्त, 2019(हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने  हिमालयन अस्पताल जौलीग्रान्ट में में उपचार हेतु भर्ती कुमारी भूमिका व उनकी माता श्रीमती रीना के उपचार पर होने वाले व्यय को राज्य सरकार द्वारा वहन किये जाने के निर्देश दिये हैं।
ज्ञातव्य है कि 30 जुलाई, 2019 को ग्राम नागंल ज्वालापुर (डोईवाला) के एक व्यक्ति मान सिंह द्वारा अपने पूरे परिवार के सदस्यों पर किये गये हमले में उसके दो बच्चों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि उसकी एक पुत्री कु. भूमिका तथा पत्नी श्रीमती रीना गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। जिनका वर्तमान में हिमालयन अस्पताल जौलीग्रान्ट में उपचार चल रहा है। 
मुख्यमुत्री ने कु. भूमिका तथा श्रीमती रीना के इलाज पर होने वाले व्यय का वहन राज्य सरकार द्वारा किये जाने के निर्देश दिये हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES