Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedपर्यावरण की सुरक्षा हम सबका सामूहिक दायित्वः सीएम त्रिवेंद्र रावत।

पर्यावरण की सुरक्षा हम सबका सामूहिक दायित्वः सीएम त्रिवेंद्र रावत।

देहरादून 04जून, 2019 (सू.ब्यूरो

मुख्यमंत्री ने किया पाॅलिथीन मुक्त उत्तराखण्ड में सहयोग का आह्वान।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने की अपील की है। विश्व पर्यावरण दिवस पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पाॅलिथीन मुक्त उत्तराखण्ड बनाने का हमारा संकल्प है जो कि आम जनता के सहयोग से ही सम्भव है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखण्डवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश सरकार समृद्ध जैव संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है। उत्तराखण्ड अपनी वन सम्पदा और नदियों के कारण पर्यावरण संरक्षण की मुहिम का ध्वज वाहक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी प्रयासों के साथ ही जनता, जन प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं का पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन चेतना जागृत करने और इसके संवर्द्धन में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ ही नदी और जल स्रोतों की साफ-सफाई के लिए भी पूरा प्रयास जरूरी है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में रिस्पना(ऋषिपर्णा) और अल्मोड़ा में कोसी नदी को पुनर्जीवित करने की शुरूआत की गई है। जल संरक्षण के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पर्यावरण की सुरक्षा आम आदमी के जीवन से जुडा विषय है, अतः यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी भी हैै। 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES