Friday, February 27, 2026
Homeउत्तराखंडआरुषि निशंक को मिला भारत गौरव अवार्ड।

आरुषि निशंक को मिला भारत गौरव अवार्ड।

नई दिल्ली 30 अगस्त 2019 (हि. डिस्कवर)।

सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना, फिल्म निर्मात्री एवं समाज सेविका आरुषि निशंक को भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन ने भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान इन्हें कला और संस्कृति के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य के लिए दिया गया।

दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान आरुषि को दिया गया जिसमें श्री रतन लाल कटारिया केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री, मार्गनी भारत सांसद लोकसभा, सत्य नारायण जातीय सांसद लोकसभा, संग्राम सिंह इंडियन रेसलर समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आरुषि सुप्रसिद्ध कत्थक गुरु पदम् विभूषण बिरजू महाराज की शिष्या हैं और भारत सरकार के भारत विदेश सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद् की कलाकार हैं। ये एक दर्जन से साधिक देशों में अपनी कत्थक की प्रस्तुति दे चुकी हैं। कत्थक के अलावा आरुषि विगत 10 वर्षों से सामाजिक क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन, नारी सशक्तिकरण और पवित्र गंगा नदी अवं उसकी सहायक नदियों की स्वछता एवं संरक्षण के कार्यों में संलग्न हैं।

आरुषि केंद्र सरकार की नमामि गंगे परियोजना की प्रमोटर हैं और साथ ही साथ हिमालय तथा नदियों की स्वछता तथा संवर्धन के लिए समर्पित अभियान स्पर्श गंगा की राष्ट्रीय संयोजक भी हैं। इसके अलावा इनके द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में देश – विदेश में अनेक कार्यक्रम आयोजित करती आ रही हैं।

इस मौके पर अपनी प्रसन्ता व्यक्त करते हुए आरुषि निशंक ने कहा, “मैं धन्यवाद् करती हूँ  भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन का जिन्होंने मेरे प्रयासों को सराहते हुए यह सम्मान दिया। मुझे गर्व है की हमारे प्रयासों के चलते लोग गंगा सफाई के प्रति जागरूक हो रहे हैं। यह एक बड़ा मिशन है जिसके लिए सबका साथ आवश्यक है।

हाल ही में उत्तराखंड की महान सैन्य परंपरा एवं रीति – रिवाजों पर केंद्रित उत्तराखंडी फ़िल्म मेजर निराला का निर्माण भी इन्होने किया। यह फिल्म दर्शकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय हुई है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES