Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedहिंदी फिल्म ‘‘आर्मी एक जंग’’ की यूनिट ने की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात!

हिंदी फिल्म ‘‘आर्मी एक जंग’’ की यूनिट ने की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात!

देहरादून 11 अक्टूबर, 2018 (हि. डिस्कवर)
मुख्यमंत्री \त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में हिंदी फिल्म ‘‘आर्मी एक जंग’’ के निर्माता, निर्देशक तथा कलाकारो ने शिष्टाचार भेंट की। फिल्म की पूरी यूनिट को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा नई फिल्म नीति के तहत राज्य में फिल्म निर्माण और शूटिंग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। फिल्म निर्माण व शूटिंग संबंधित सभी अनुमतियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है। इस वर्ष उत्तराखण्ड राज्य को फिल्मों के अनुकूल निर्माण हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्रदान किया गया है। राज्य के नैसर्गिक तथा प्राकृतिक सौंदर्य के कारण फिल्म शूटिंग हेतु अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार फिल्म निर्माताओं को राज्य में फिल्म निर्माण के लिए हरसंभव सहायता व सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर है।
गौरतलब है कि निर्माता  अरुण कुमार ओझा और निर्देशक रंजन शर्मा की हिंदी फिल्म ‘‘आर्मी एक जंग’’ की संपूर्ण शूटिंग उत्तराखंड में की जा रही है। इस अवसर पर फिल्म के सह निर्माता सुधाकर कुमार, कलाकार अरुण ओझा, सुश्री कनक पांडे, दीपक रावत, मोहन सिंह, नागेंद्र उजाला सुश्री भावना गेरे आदि उपस्थित थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES