Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडहर रविवार, 15 मिनट डेंगू पर वार।

हर रविवार, 15 मिनट डेंगू पर वार।

देहरादून 19 जुलाई, 2020 (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को सीएम आवास और आवासीय कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने गमलों,  नालियों आदि को चेक किया कि कहीं पानी तो इकट्ठा नहीं हो रखा है। जिन गमलों में पानी था, उन्हें खाली किया। मुख्यमंत्री ने पानी की टंकियों में भी देखा कि डेंगू के लार्वा तो नहीं पनप रहे हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने डेंगू पर वार करने के लिए आमजन से हर रविवार को 15 मिनिट का समय निकालकर घर और घर के आस पास एकत्र पानी को हटाने का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के साथ-साथ हमें डेंगू को लेकर भी बहुत सजग रहना है। साफ पानी में ही डेंगू पनपता है।  हमें डेंगू को पनपने नहीं देना है। इसके लिए अपने घर और घर के आस पास पानी इकट्ठा न होने दें। हम हर सप्ताह रविवार को केवल 15 मिनिट का समय निकालें और डेंगू पर वार करें। आमजन का योगदान बहुत जरूरी है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES