Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तराखंडहंस फाउंडेशन ने जौनसार में सैकड़ों गरीब लोगों को खाद्यान वितरण किया...

हंस फाउंडेशन ने जौनसार में सैकड़ों गरीब लोगों को खाद्यान वितरण किया ।

देहरादून (हि. डिस्कवर)

जनपद के विकास खंड कालसी के अंतर्गत पड़ने वाले सहिया मण्डल में सहिया क्षेत्र के गरीब लोगों को हंस फाउंडेशन की प्रेरणास्रोत माताश्री मंगला जी एवं भोले जी महाराज की प्रेरणा से 150 लोगों को सहिया में खाद्यान्न वितरण किया गया।

विगत 3 जुलाई को खाद्यान वितरण में क्षेत्र के गरीब व पिछड़े तबके के लोग सहिया में एकत्र हुए जिन्हें हंस फाउंडेशन के प्रतिनिधि के रूप में जौनसार बावर के सामाजिक कार्यकर्ता इन्द्र सिंह नेगी जी के अथक प्रयास से यह राशन वितरण करवाया गया।

इस अवसर पर सहिया मंडल अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, महामंत्री परवीन चौहान, मंडल महामंत्री प्रशांत भसीन, मीडिया प्रमुख भोपाल रावत, युवा मोर्चा के अध्यक्ष नैन सिंह राणा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता गर्ग, रितिका सेठी, शर्मिला देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता चौहान, राजस्व निरीक्षक जय लाल शर्मा, सुखदेव सुखदेव जिनाटा, घनश्याम चौहान, बारू चौहान एवं साहिया मंडल के सभी पदाधिकारी लोग उपस्थित रहे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES