Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तराखंडस्वच्छ भारत मिशन मिशन पर प्रदेश को मिले 7 पुरस्कार। उत्तरकाशी जिले...

स्वच्छ भारत मिशन मिशन पर प्रदेश को मिले 7 पुरस्कार। उत्तरकाशी जिले ने दो पुरस्कार लेकर अपने को शीर्ष पर रखा।

देहरादून (हि.डिस्कवर)

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत उत्तराखंड को 7 राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। ये पुरस्कार 06 सितम्बर 2019 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं जल शक्ति मंत्री भारत सरकार गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत उत्तराखंड को 7 राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। ये पुरस्कार 06 सितम्बर 2019 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं जल शक्ति मंत्री भारत सरकार गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा प्रदान किए गए।

उत्तराखंड की ओर से सम्मानित होने वाले प्रतिनिधियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री से भेंट की।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने सचिव पेयजल, अरविन्द सिंह हयांकी के नेतृत्व में आए सभी प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि इसी मनोयोग से कार्य करते रहे। उन्हांेने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए सभी को स्वच्छता अभियान में सहयोग करना होगा। कोई भी अभियान जन सहभागिता से ही पूरा हो सकता है। स्वच्छ भारत से ही स्वस्थ भारत की कल्पना साकार की जा सकती है। उत्तराखंड में गंगा व यमुना का उद्गम स्थल है। इन नदियों को स्वच्छ और निर्मल रखने की पहली जिम्मेदारी भी उत्तराखंड की है। गंगा और यमुना की स्वच्छता के साथ ही स्वच्छ उत्तराखंड के लिए हम सब को दृढ़़ संकल्प होकर अपना योगदान देना जरूरी है।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य से विभिन्न श्रेणियों में निम्नानुसार पुरस्कार दिये गये:-

श्रेष्ठ राज्य – उत्तराखण्ड, श्रेष्ठ जनपद -उत्तरकाशी, स्वच्छ आईकाॅनिक स्थल (तृतीय चरण) -ग्राम माणा, जनपद चमोली। श्रेष्ठ नामामि गंगे ग्राम – अजीतपुर, जनपद हरिद्वार,
श्रेष्ठ गंगा ग्राम – उत्तरकाशी के ग्राम-बगोरी, महिला चैम्पियन श्रेणी(राष्ट्रीय स्तर) -श्रीमती गीता मौर्या, अध्यक्ष, शक्ति स्वयं समूह, सहसपुर देहरादून, स्वच्छ भारत समर इन्टरशीप – चन्द्र प्रकाश, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय- नैनीताल।

इस अवसर पर डीएम उत्तरकाशी आशीष चौहान, परियोजना निदेशक स्वच्छ भारत मिशन उदयराज सिंह, तत्कालीन प्रधान बगोरी भवान सिंह राणा व प्रधान अजीतपुर मायाराम उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES