Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तराखंड"सेवा सप्ताह" के अंतर्गत कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री। हाल-चाल पूछ मरीजों को...

“सेवा सप्ताह” के अंतर्गत कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री। हाल-चाल पूछ मरीजों को बांटे फल।

देहरादून 14 सितम्बर, 2019(हि. डिस्कवर)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे। वे अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिले और उन्हें फल वितरित किए। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित चिकित्सकों से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन देश व समाज की सेवा के लिए समर्पित है। इसलिए हम उनके जन्मसप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हैं। गरीबों की सेवा करना, स्वच्छता के कार्यक्रम करना, अस्पतालों में भर्ती बीमारों के हाल चाल जानना, उन्हें फल वितरित करना, रक्तदान करना आदि तमाम कार्यक्रम करते हैं। ये बड़ा संयोग है कि उनका जन्मदिन भगवान विश्वकर्मा के जयंती पर है। प्रधानमंत्री जी का जीवन हमें बहुत प्रेरणा देता है।’’

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES