Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखंडसमाज कल्याण विभाग में करोडों के घोटाले में लिप्त मुख्य आरोपी नौटियाल...

समाज कल्याण विभाग में करोडों के घोटाले में लिप्त मुख्य आरोपी नौटियाल को मिली नई तैनाती।

देहरादून 19 मई 2020 (हि. डिस्कवर)

उत्तराखंड के समाज कल्याण विभाग के करोड़ों रुपये के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले के मुख्य आरोपी रहे अधिकारी गीता राम नौटियाल बहाल किये गए। गीता राम नौटियाल को हल्द्वानी के समाज कल्याण निदेशालय में तैनाती मिल गयी है।

अक्टूबर 2019 में निलंबित हुए संयुक्त निदेशक नौटियाल को दिसम्बर 2019 में जमानत मिली थी व विगत 18 मई को उन्हें बहाल कर नई तैनाती हल्द्वानी समाज कल्याण निदेशालय में दे दी गयी है।

यह पहला मामला नहीं है कि किसी निलंबित अधिकारी को बाइज्जत बहाल कर उसे मलाईदार विभाग में तैनात किया गया हो। इससे पूर्व भी सरकार ऐसे कई निर्णय ले चुकी है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES