Friday, October 18, 2024
Homeउत्तराखंडसतपाल महाराज ने मुम्बई स्थित राजभवन में गर्वनर भगत सिंह कोश्यारी से...

सतपाल महाराज ने मुम्बई स्थित राजभवन में गर्वनर भगत सिंह कोश्यारी से भेंट कर बधाई दी ।

देहरादून/ मुम्बई 8 सितंबर 2019 (हि. डिस्कवर)।

उत्तराखण्ड के पर्यटन, संस्कृति, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, वर्षा जल संग्रह, जलागम प्रबंधन, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज ने मुम्बई स्थित राजभवन में आज महाराष्ट्र के नव नियुक्त गर्वनर भगत सिंह कोश्यारी से भेंट कर उन्हे बधाई दी।

भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का गर्वनर बनाये जाने पर उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति, सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने मुम्बई स्थित राजभवन में उनसे भेंट कर उन्हें बधाई दी। महाराज ने कहा कि महाराष्ट्र के गर्वनर भगत सिंह कोश्यारी की छवि पूरे उत्तराखंड में एक जनवादी नेता के रूप में रही है। इसलिए सभी चाहते हैं कि आगे भी उनके अनुभवों का लाभ और मार्गदर्शन उत्तराखण्ड मिले।

प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने महाराष्ट्र के गर्वनर भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के दौरान उनसे उत्तराखण्ड के पर्यटन, संस्कृति सहित समग्र विकास के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा भी की। महाराज ने बताया कि महाराष्ट्र के गर्वनर श्री भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हे आश्वस्त कराया कि वह हर संभव सहयोग करेंगे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES